जिला प्रशासन व नगर निगम के संयुक्त कार्यक्रम में उत्साह से लोगों ने भाग लिया
कलेक्टर श्री शुक्ला ने भी प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
देवास 06 दिसम्बर 2020/ जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा इंदौर-भोपाल बायपास पर स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हेल्थ वॉक का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सहभागिता की तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों, युवक-युवतियों व लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यगण, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थीगण, शहरवासी, मीडिया कर्मी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि आने वाले दिनों में शंकरगढ़ पहाड़ी अब पहाड़ी नहीं रहेगी, बल्कि एक टॉप हिल के रूप में विकसित होगी। शंकरगढ़ की पहाड़ी हेल्थ वॉक के माध्यम से आमजन को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न एडवेंचर हो इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। आने वाले दिनों में शंकरगढ़ की पहाड़ी पर लोग घुमने के लिए आ-जा सके इसके लिए व्यवस्था की जाएगी।
शहर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था
कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हेल्थवॉक के दौरान शहर एवं आसपास के क्षेत्र से आए लोगों का उत्साह देखता ही बन रहा था। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी ने उत्साह पूर्वक खेलकूद, योगा, गायन, नृत्य सहित अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके लिए भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के संचालन से पहाड़ी पर्यटन के रूप में तो विकसित होगी ही साथ ही आमजन अपनी सेहत को भी अच्छा बना सकेंगे।
इस प्रकार की गतिविधियों का संचालन होगा
निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने कहा कि शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के लिए आज रविवार सुबह वहां हेल्थ वॉक के नाम से एक आयोजन किया गया। जिसमें गुलाबी ठंड होने के बावजूद बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर आए नागरिकों खूब उत्साह था। यहां आगे भी कायम रहेगा। इसके लिए इस प्रकार की गतिविधियां आगे भी संचालित की जाएगी।
खेलकूद, योगा, गायन एवं नृत्य के आयोजन से लोगों में उत्साह
नगर निगम आयुक्त चौहान ने कहा कि हेल्थ वॉक में नागरिकगण देवास सहित क्षिप्रा, पालनगर, बालगढ़, नागदा सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों से आएं हैं तथा उन्होंने प्रकृति का आनंद लिया है तथा यहां बच्चों ने दौड़ लगाई, कबड्डी खेली, योगा किया, रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लिया। गायक कलाकारों ने गायन से इन लम्हों को यादगार बनाया। इसके साथ ही बालिकाओं द्वारा किए गए कत्थक नृत्य एवं सांस्कृतिक नृत्यों ने सभी का मनमोहा है। उन्होंने कहा कि यहां आएं नागरिकों ने हेल्थ वॉक के तहत गतिविधियों में सभी ने सहभागिता की। यहां आए सभी लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित नागरिकों में नई ऊर्जा का संचार किया।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में की सहभागिता
हेल्थ वॉक के दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने रस्साकसी प्रतियोगिता के अन्य गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने खेल में भाग ले रहे बच्चों एवं युवकों के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उनका उत्साह वर्धन भी किया।
ये रहे आयोजन
जिला प्रशासन एवं निगम निगम द्वारा की जाने वाली गतिविधि में शंकरगढ पहाडी पर प्रातः 6 बजे से आरंभ कर 3.5 किलो मीटर की हेल्थवॉक, 1.6 किलो मीटर की क्रास कंट्री, कबड्डी, रस्सा खेंच प्रतियोगिता, मेराथन दौड़, ट्रेकिंग, वॉकिंग, ऐरोबिक, योगा, गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कविथालय ऐकेडमी द्वारा कत्थक नृत्य, गायक कलाकार देवेंद्र पंडित द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक द्वारा जरूरत मंदों को ऊनी कपड़ों का वितरण भी किया गया।

