देवास। श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सात दिवसीय दत्त जयंती महोत्सव का बुधवार से शुभारंभ होगा। व्यवस्थापक दत्तप्रसाद कुलकर्णी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रात: 5 बजे कांकड़ आरती होगी। तत्पश्चात गुरूचरित्र पाठ होगा। सातो दिन दोपहर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम होंगे। 24 दिसंबर, गुरूवार को स्वाती देशमुख, इंदौर की संध्या शाम 4.30 बजे से प्रारंभ होगी। प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती होगी। 29 दिसंबर, मंगलवार को शाम 5.30 बजे दत्त भगवान को जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 30 दिसंबर, बुधवार को दत्त जन्मोत्सव महोत्सव का समापन होगा। ज्ञात रहे कोरोना महामारी के कारण प्रतिवार्षिक भण्डारा नही होगा। केवल नुकती की प्रसादी का वितरण 30 दिसंबर से 15 जनवरी तक मंदिर परिसर में किया जाएगा। समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजन एवं प्रसादी का लाभ लेने की अपील की है।
Related Posts '
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...

