जिले में 27 केन्द्रों पर होगा चना उपार्जन
देवास, 10 मार्च 2021/ जिले में 15 मार्च से चना का उपार्जन एवं 22 मार्च 2021 से गेहूं का उपार्जन कार्य शुरू किया जाएगा। जिले में 142 उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन का कार्य किया जायेगा। जिले में चना उपार्जन के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में एक लाख से अधिक किसानों ने उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। जिले में 15 उपार्जन केन्द्र ऐसे बनाए जाएंगे जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खरीदी की जाएगी।
इन केन्द्रों पर होगा चना उपार्जन कार्य
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास देवास ने बताया कि देवास तहसील में सेवा सहकारी संस्था क्षिप्रा, सेवा सहकारी संस्था बैरागढ तथा सेवा सहकारी संस्था बैरागढ (उपकेन्द्र) में उपार्जन का कार्य किया जायेगा।
तहसील सोनकच्छ में विपणन सेवा सहकारी संस्था सोनकच्छ, सेवा सहकारी संस्था फावड़ा तथा सेवा सहकारी संस्था पीपलरावां (खेरियाजागीर) में उपार्जन का कार्य किया जायेगा। तहसील टोंकखुर्द में विपणन सेवा सहकारी संस्था टोंकखुर्द, विपणन सेवा सहकारी संस्था टोंकखुर्द (उपकेन्द्र), सेवा सहकारी संस्था रतनखेडी तथा सेवा सहकारी संस्था रतनखेडी (उपकेन्द्र) में उपार्जन का कार्य किया जायेगा।
तहसील कन्नौद में विपणन सेवा सहकारी संस्था कन्नौद, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था कन्नौद तथा सेवा सहकारी संस्था गादिया (खारपा) में उपार्जन का कार्य किया जायेगा। सहसील सतवास में वृहताकार सेवा सहकारी संस्था लोहार्दा, सेवा सहकारी संस्था डाबरी तथा सेवा सहकारी संस्था कांटाफोड में उपार्जन का कार्य किया जायेगा।
तहसील हाटपीपल्या में विपणन सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या तथा वृहताकार सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या में उपार्जन का कार्य किया जायेगा। तहसील बागली में सेवा सहकारी संस्था बागली में उपार्जन का कार्य किया जायेगा। तहसील उदयनगर में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पुंजापुरा में उपार्जन का कार्य किया जायेगा।
तहसील खातेगांव में वृहताकार सेवा सहकारी संस्था खातेगांव, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था इकलेरा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था संदलपुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मुरझाल, सेवा सहकारी संस्था सोमगांव, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था हरणगांव तथा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था जियागांव में उपार्जन का कार्य किया जायेगा।

