पूछता है देवास – कोरोना को लेकर क्या नए निर्देश देगा देवास प्रशासन?

देवास टाइम्स। देवास में एक समय कोरोना के मरीज की संख्या शून्य हो गई थी। देवास कोरोना मुक्त हो गया था लेकिन विगत कुछ दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। वर्तमान में आज दिनांक 12 मार्च को कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं और अब तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हो गई है।
देवास में फिर से बढ़ते कोरोना मरीज को देखते हुए देवास प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है न ही कोई नए दिशा निर्देश दिए है।

देवास में धार्मिक आयोजन हो या सार्वजनिक आयोजन हो सभी में भीड़ देखी जा सकती है और इस भीड़ को देवास प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। हो सकता है कोरोना का यह द्वितीय चरण देवास पर ज्यादा घातक सबूत हो। क्योकि देश के कई राज्यो में यह तेजी से पैर पसार रहा है यह देख देवास प्रशासन को अलर्ट होने की जरूरत है। हालांकि की कोरोना वेक्सिनेशन का कार्य भी देवास में हो रहा है।
हो सकता है यह सब देख आम लोग भी कोरोना से डर मुक्त हो गए हो ओर सभी लापरवाह कर रहे हो। लेकिन जब तक वेक्सीन का 100% कार्य नही होता कोरोना हमारे बीच मौजूद रहेगा।

अब देखना यह है कि देवास प्रशासन कोरोना बचाव में फिर से अपना क्या रोल अदा करता है।

Post Author: Vijendra Upadhyay