कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने लगवाया करोना वैक्सीन का दूसरा डोज


……………

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने जिले के 60 साल के उपर के सभी व्‍यक्ति और 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से पीड़ीत सभी व्‍यक्तियों से वैक्‍सीन लगवाने की अपील की

जिले के सभी नागरिक मास्‍क लगाये और सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करें

देवास 17 मार्च 2021/ कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आज करोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। जिले में फ्रंट लाईन वर्करों को दूसरा डोज मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में लगाया जा रहा है। जिले के सभी फ्रंट लाईन वर्कर जिन्‍होंने अ‍भी तक दूसरा नहीं लगवाया है, वे सभी कल तक मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में दूसरा डोज लगवा ले।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने अपील की है की जिले के 60 साल के उपर के सभी व्‍यक्ति और 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से पीड़ीत सभी व्‍यक्ति वैक्‍सीनेशन करवाये। जिले के सभी नागरिक अपनी बारी आने पर वैक्‍सीन अवश्‍य लगवाये। वैक्‍सीन पूरी तरह से सु‍रक्षित है। जिले के सभी ना‍गरिक निर्भिक होकर वैक्‍सीन लगवाये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने अपील की है कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करें। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ रही है। जिले कोरोना संक्रमित मरीजों में वृद्धि होने से हम सभी को सतर्क रहने की आवश्‍यकता है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही है तो बिना किसी देरी के तुरंत ही नजदीक के फीवर क्लीनिक या शासकीय स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं एवं अपना सेम्पल देकर कोरोना वायरस की जांच कराएं। सदैव मास्क का उपयोग करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथो को साफ पानी एवं साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। इससे आप स्वंय को अपने बुर्जुग माता-पिता, अपने छोटे-छोटे बच्चो को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखते हुए कोरोना बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay