देवास / रोजगार और स्वावलम्बन के विषय को लेकर गुलाल उत्पादन हेतु लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ और नगर निगम देवास ने एक नया प्रयोग करके करीब 15 स्व सहायता समूह की करीब 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।
नगर निगम और लघु उद्योग भारती मिलकर करीब 2 टन गुलाल के विपणन की व्यवस्था करेगी। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि नगर निगम 2-3 स्थानो पर बिक्री केंद्र स्थापित करेगा और अपने कचरा वाहनो से इसका व्यापक प्रचार प्रसार करेगा। इससे महिलाओं को स्वरोजगार की संकल्पना की पूर्ति होगी।
निगम के विशाल जागताप ने कहा कि इन्ही कचरा वाहनो से गुलाल की बिक्री भी की जाएगी।
लघु उद्योग भारती के अखिल भरतीय सचिव समीर मूंदडा ने कहा कि Vocal for Local का अद्भुत उदाहरण भी इसमे प्रस्तूत होगा। शहर का निर्मित गुलाल शहर मे बिकेगा।
देवास लघु उद्योग भारती ईकाई के कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने आग्रह किया कि स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा निर्मित गुलाल का ज्यादा से ज्यादा शहरवासी प्रयोग करें और इस अद्भूत प्रयोग में अपनी भागिदारिता दे।
प्रशिक्षण राधिका मूंदडा द्वारा किया गया। यह जानकारी लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रमुख विजेंद्र उपाध्याय ने दी।

