सेना में भर्ती वाले युवको की कोविड -19 की जाँच शुक्रवार से कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, विकास नगर देवास में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी

  • 2 दिन में सेना में भर्ती वाले 1हजार 950 युवकों की हुई कोविड-19 की  जांच
    —————     

देवास 18 मार्च 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि सेना में भर्ती होने वाले युवकों की कोविड-19 की जांच की जा रही है जिला चिकित्सालय फीवर क्लीनिक में अधिक भीड़ होने के कारण कोविड-19 की जांच की व्यवस्था देवास में विकास नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में की गई है। सेना में भर्ती होने वाले सभी युवक प्रातः 9:00 बजे से शाम  5:00 बजे तक कोविड-19 की जांच करा सकते है।         

फीवर क्लिनिक प्रभारी डॉ एम .एस. गोसर ने बताया कि बुधवार को जिला चिकित्सालय देवास फीवर क्लिनिक में सेना में भर्ती होने वाले 1200 युवकों की कोविड-19 की जांच की गई फीवर क्लीनिक में अधिक भीड़ होने की वजह से अतिरिक्त टीम लगाकर सभी युवाओं की कोविड-19 की जांच की जा रही है गुरुवार को 600 युवकों की जांच फीवर क्लीनिक में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 150 युवकों जांच की गई। इस प्रकार अब तक 1950 युवाओं की कोविड 19 की जांच की गई।     कोविड-19 की जांच हेतु डॉ अर्चना मालवीय ,डॉ राहुल नाहर ,डॉ अनिल पाटीदार ,चंदा, प्रीति काले ,दिव्या पटवर्धन, महिपाल, अशोक वर्मा, एवं नरेंद्र की सयुंक्त टीम लगाई गई है।

Post Author: Vijendra Upadhyay