शासकीय कार्यालयों मे कोरोना से बचाव हेतु लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए- एड. बापट

जिला अस्पताल में भी घोर अव्यवस्था दुर करने की जनहित में मांग 

देवास। कोरोना के कारण पूर्व में लगे लाकडाउन से लोगों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हुई है। अब भी लोग आजीविका के लिए सतत संघर्ष कर रहे है। शहर के भीड़भाड़ वाले मुख्य शासकीय कार्यालयों पर कोरोना से बचाव हेतु  आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं जिला अस्पताल मे फैली घोर अव्यवस्थाओं को दुरूस्त किए जाने को लेकर  एडव्होकेट राजेन्द्र बापट ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है।

बापट ने बताया कि कलेक्टर परिसर, एस.डी.एम. कार्यालय, तहसील कार्यालय, नोटरी करवाने हेतु नोटरियों के पास, रजिस्टार कार्यालय, जिला अस्पताल, पुलिस थानों और अन्य ऑफिसों मे जिले सहित ,नगर के लोगों का सतत आना जाना रहता है। लोगों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए भीड भरे स्थानों पर आवश्यक सुविधाए जैसे सेनेटाईजर, मास्क जुटाने एवं सुरक्षित दूरी बनाने कोरोना की जांच ,संभव हो तो वेक्सीनेशन की दृष्टि आवश्यक व्यवस्था करने हेतु सम्बंधित अधिनस्थ अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की मांग बापट ने  पत्र लिखकर की है।  

जिला अस्पताल मे जहां से संक्रमण फैलने का अत्यधिक खतरा है वहां की घोर अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरूस्त करने की मांग भी की है। मरीजों और उनके परिजनों को समुचित जानकारी उपलब्ध हो सके इस हेतु काउंटर का अभाव है मरीज एवं परिजन जानकारी के लिए यहां-वहां भटकते रहते है,जो मेनडेट पर ही हो ताकि अनावश्यक भीड़ अंदर न हो ,अस्पताल के अंदर भी कोई रोक-टोक नही, कोई भी जहां चाहे वहा आ जा सकता है। सोशल डिस्टेंसिग की बात तो छोड़ दे ,अस्पताल के अंदर बगैर मास्क वाले मरीज एवं परिजन भी मिल जायेगे।  जिला अस्पताल की एकमात्र कंडम पुरानी एम्बुलेंस को भी बदलकर नई मंगवाई जावे। यह सब कोरोना काल के लिए अति -आवश्यक है। इन सब अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरूस्त किये जाने का आग्रह भी उन्होंने जनहित में किया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay