देवास, 12 अप्रैल 2021/ जिला संयोजक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय विशिष्ट संस्थाओं यथा- कन्या शिक्षा परिसर, आदर्श आवासीय विद्यालय, जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय, संभागीय गुरुकुलम आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श विद्यालय में, वर्ष 2021-22 हेतु कक्षा 6टी तथा कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा आगामी दिनांक 18 अप्रैल 2021 को होने वाली थी। शासनादेश से प्रवेश परीक्षा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित कर दी गयी है। विभाग द्वारा प्रवेश परीक्षा हेतु नवीन तिथि की सूचना (समय-सारणी) कार्यालय को प्राप्त होते ही पृथक से जारी की जावेगी।

