अमलतास हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


देेेवास। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अमलतास हॉस्पिटल में 150 पौधों का रोपण किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है जो प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व भर में पर्यावरण के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए मनाया जाता है। हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है इसलिए बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमे हमारे देश मे पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में डीन डॉ. शरद चंद्र वानखेड़े,मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डी.जी.कुलकर्णी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत रावत, डायरेक्टर देवेंद्र दुबे, मुख्य प्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा,सिविल इंजीनियर सुनील गौर, एच.आर.मैनेजर राहुल टकवाना,रघुवीर सिंह जादोन, सोनू जादोन उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay