बीएनपी में कोविड-19 रोकथाम का टीकाकरण कार्यक्रम सम्पन्न

देवास। भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप बीएनपी चिकित्सालय में टीकाकरण कार्य सम्पन्न हुआ । विस्तृत जानकारी देते हुए बीएनपी के जन सम्पर्क अधिकारी संजय भावसार ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल की प्रेरणा से  जिला चिकित्सालय के नेतृत्व में दो दिवसीय टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें 18 वर्ष से ऊपर वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को टीका लगाया  गया।

इन 2 दिनों में 800 लोगों का टीकाकरण किया गया टीकाकरण में विशेष रुप से उपमहाप्रबंधक वि जी महरिया सुभाष कुमार, डॉक्टर पीयूष आचार्य , डॉक्टर संजीव शर्मा  नीलिमा , नरेश भार्गव , अंबिका वर्मा, लता  अवस्थी, महासचिव कमल सिंह चैहान, प्रतीक बिवलकर, दीपांकर गौतम, संतोष मिश्रा, वैभव पेखले, इरफान शेख, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से जयशंकर, साहिब सिंह, परवेज नाजिम, शिवानी, प्रेमलता, आशीष, कमलेश आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

Post Author: Vijendra Upadhyay