देवास जिले में 19 जून 2021 को कोविड-19 टीकाकरण सत्र केवल मल्हार स्मृति भवन देवास में आयोजित होंगा

19 जून को मल्हार स्मृति भवन देवास टीकाकरण सत्र में को वैक्सीन का दूसरा डोज  लगाया जाएगा
———


जिले में कोविड 19 टीकाकरण महा-अभियान प्रथम चरण 21 से 30 जून 2021 तक आयोजित होगा।
—-–—–-


       देवास, 18 जून 2021/  कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। 
       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे देवास जिले में टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में कोरोना से सुरक्षा हेतु अब तक  2 लाख 96 हजार 845  टीके ,लगाये गये। जिले में दिनांक 19.06.2021 को कॉविड -19 टीकाकरण सत्र मल्हार स्मृति भवन देवास में आयोजित होगा सत्र में को-वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाया जाएगा जिले में कोविड 19 टीकाकरण महा-अभियान प्रथम चरण 21 से 30 जून तक आयोजित होगा। आयोजित होने वाले सत्र ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किए जाएंगे पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।
       पात्र व्यक्तिआगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।  

Post Author: Vijendra Upadhyay