देवास जिले के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को

देवास, 02 जुलाई 2021/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 10 जुलाई 2021 शनिवार को  जिला न्यायालय देवास एवं तहसील न्यायालय सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द में  ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण मामले, विद्युत चोरी प्रकरण, चैक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भू-अर्जन, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर प्रकरण आदि विषयक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay