देवास जिले में शंकरगढ पहाडी पर चलाया जा रहा है पौधारोपण अभियान

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला और पत्रकारगणो ने शंकरगढ पहाडी पर किया पौधा रोपण

———– 

शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की

 ————- 

पहाडी पर 50 हजार से अधिक पौधे और 1 लाख पौधों के बीज रौपने का लक्ष्‍य 

देवास 03 जुलाई  2021/ देवास में इंदौर-भोपाल बायपास रोड स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज  कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला  और पत्रकारगणो ने  शंकरगढ पहाडी पर जाकर पौधा रोपण किया।  कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील भी की है। पौधारोपण के दौरान  नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान,  पत्रकारगण,  सामाजिक संगठन तथा शासकीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, शहरवासी उपस्थित थे।            

कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ पहाडी पर 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान में 50 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा शंकरगढ पहाडी पर हरीयाली के लिए 1 लाख पौधों के बीज रौपे जा रहे है। अभियान में शासकीय विभाग और शहर के सामाजिक संगठन, एनजीओ राजनीतिक कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थाएं, सभी धर्म के लोग शंकरगढ़ पहाड़ी पर  पौधारोपण कर रहे है।  अभियान के दौरान लगाये जा रहे पौधों का संरक्षण किया जाएगा। पौधों के संरक्षण के लिए वन विभाग और नगर निगम को जवाबदारी दी गई है।             

कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत गड्डे खोदने से लेकर पौधे लगाने और पौधो के बड़े होने तक सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। शंकरगढ़ पहाड़ी पर अधिक से अधिक हरियाली हो इसी प्रयास से यहां पर पौधे लगाए जा रहे है।

Post Author: Vijendra Upadhyay