कोरोना योद्धा डॉ. सोनगरा और दाभाड़े का किया सम्मान

देवास। वार्ड क्रमांक 21 गंगानगर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। गंगा नगर साईं विहार समिति द्वारा कोरोना जैसी भीषण महामारी मे सक्रियता से सेवा देने वाले डॉक्टर अश्विन सोनगरा और डॉ. संतोष दाभाड़े का अरविंद बिरले के निवास स्थान पर शाल, श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। स्वागत समारोह के दौरान डॉक्टर अश्विन और दाभाड़े ने वार्ड वासियों को कोरोना टीकाकरण अवश्य रूप से करवाने हेतु प्रेरित किया व कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण को पहचानने व उससे किस तरह बचा जा सकता है इसकी जानकारी दी।

इस अवसर समिति अध्यक्ष सुशांत राव शिंदे, जितेंद्र जयसवाल, राजेश परिहार, के.एल. बिरले, दुर्गा मालवीय, अंकित मिश्रा, गौतम चौधरी, के.एल. मुछाला, दीपक शर्मा, कपिल सहाणे आदि वार्डवासी उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay