- मूल्य मे वृद्धि के विरोध में गैस सिलिंडर का विसर्जन किया उठाए लकड़ी के गठ्ठे
देवास । मध्यप्रदेश के देवास जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीठा तालाब देवास पर गैस सिलेंडर का तालाब में विसर्जन किया साथ ही कार्यकर्ताओ ने सिर पर लकड़ी के गठ्ठे उठाये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध जमकर नारे बाजी की और रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उक्त जानकारी युवा कांग्रेस सोशल मीडियाजिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन तो नही आये पर पुराने दिन जरूर आ जाएंगे । केंद्र सरकार की नीतियां पहले ही लोगों के लिए घातक थी और अब गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कि मोदी तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ में, हर हर मोदी अब तो बस कर मोदी , रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लो, गृहणियों पर जुल्म बंद करो, पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस तरह की बढ़ोतरी आज से पहले कभी नहीं देखी, और कहा कि इससे आम व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ जाएगा।
मीठा तालाब पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं गैस सिलेंडर को तालाब मे विसर्जन कर एवं लकड़ी के गठ्ठे सिर पर रख कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। इससे लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। मोदी ने देशवासियों का घरेलू बजट बिगाड़ा ,कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का घरेलू बजट बिगाड़कर रख दिया है। यूपीए के शासनकाल में कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 150 अमेरिकी डॉलर थी। इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमत को तत्कालीन सरकार ने नियंत्रण में रखा। अब क्रूड ऑयल की कीमतें कम हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल महंगा किया जा रहा है।
इस अवसर शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, अनुपम टोप्पो, हितेश चौधरी, काके भईया, मलखान देवड़ा, लुकमान अली, रईस कामदार, लाला चावड़ा, नरेंद्र यादव, सलीम पठान, खुद्दूश शेख, डॉ रितेश शर्मा, जयराम मालवीय, संजय रेकवाल, सीताराम मालवीय, अशोक चौहान, सुभाष पेंटर, पृथ्वीराज चौहान, अभिषेक चौहान, उमेश गोली, यशवंत कुशवाह, भुपेश चौधरी, अमितेश पांडे, विशाल ठाकुर, संजू दरबार, पुष्पेन्द्र सोलंकी, प्रवीण अहिरवार, शुभम जलोदिया, विशाल दरबार, धीरज राठौर , सुधीर वैष्णव, श्रीराम राठौर आदि उपस्थित थे।


