डॉ. पवन चिल्लोरिया श्रेष्ठ चिकित्सा सेवा सम्मान से सम्मानित

देवास। प्राईम हास्पिटल के संचालक डॉ. पवन चिल्लोरिया को कोरोना काल में सतत श्रेष्ठ सेवा हेतु मुख्य जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.एम.के.शर्मा तथा आय.एम.ए.शाखा देवास के अध्यक्ष डॉ. योगेश वालिम्बे द्वारा श्रेष्ठ चिकित्सा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य है कि डॉ. पवन चिल्लोरिया ने अपनी टीम के साथ कोरोना के कठिन दौर में दिन रात अपने नर्सिंग होम में कोरोना के मरीजों का ईलाज बेहतर सुविधाओं के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सेवा भावना से श्रेष्ठतम उपचार कर कई लोगों को मौत के मुंह से बचाया। डॉ. पवन चिल्लोरिया ने एक कर्मठ कोरोना योध्दा के रुप में देवास व आसपास के क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाई। ऐसे कठिन दौर में अपनी स्वयं की परवाह न करते हुए चौवीसो घंटे कोरोना पिड़ीतो की चिकित्सा सेवा व सुश्रुषा करते रहे।

जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा एवं आय.एम.ए.शाखा देवास के अध्यक्ष डॉ. वालिम्बे उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। डॉ. के.सी.कोठारी, डॉ.आर.एस. दुबे, डॉ.संजीव शर्मा, डॉ.दिलीप जोशी ,डॉ के.के.धूत , डॉ.आर.सी.मुन्दड़ा, डॉ.कुलदीप श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर देवास जिला चिकित्सालय के कई चिकित्सक एवं एसोसिएशन आफ देवास मेडिकल प्रेक्टिशनर्स के कई चिकित्सक उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay