संस्था शिखर की पहल से देवास के वार्ड 24 में हुवा शत प्रतिशत वेक्सिनेशन


देवास। संस्था शिखर लोक कल्याण एवं सामाजिक समिति की पहल से देवास नगर पालिक निगम अंतर्गत वार्ड क्र 24 में पात्र व्यक्तियों का शत प्रतिशत वेक्सिनेशन हुवा । उक्त जानकारी देते हुवे संस्था संयोजक एव भाजपा नगर उपाध्यक्ष भरत व्यास ने बताया की वार्ड क्र.24 में शत प्रतिशत वेक्सिनेशन के लिए देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं महाराज विक्रम सिंह पवार के निर्देश पर एव शिखर लोक कल्याण एवं सामाजिक समिति ओर किंग जार्ज स्कूल के आग्रह पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय किंज जॉर्ज स्कूल में वेक्सिनेशन केम्प लगाया गया। संस्था सदस्यों के द्वारा पूरे वार्ड का सर्वे किया गया।उसके बाद अलग अलग वेक्सिनेशन सत्र आयोजित किये गए। वार्ड की मतदाता सूची अनुसार वार्ड में कुल 6700 मतदाताओं की संख्या है जिसमे से गर्भवती महिलाएं, कोरोना मरीज,एव अति गम्भीर बीमारी से ग्रस्त लोगो को छोड़कर वार्ड में के सभी पात्र लोगो का वेक्सिनेशन हो चुका है।

Post Author: Vijendra Upadhyay