हिन्द फौज ने शहर में 12 किमी का फ्लेग मार्च निकाला

देवास। हिन्द फौज ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस बार भी शहर में फ्लेग मार्च निकाला। हिन्द फौज के कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 15 अगस्त पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हिन्द फौज ने शहर में 12 किमी का फ्लेग मार्च नारी रक्षा, देश सुरक्षा के जय घोष के नारे के साथ निकाला। जो विकासनगर कुशहभाऊ ठाकरे स्टेडियम से प्रारम्भ होकर भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: कुशहभाऊ ठाकरे स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी देवास जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी रीना चौहान एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस अवसर पर समाजिक कार्य, आर्मी से रिटायर, हिन्द फौज के सैनिक जिनका आर्मी रैली भर्ती में पास हुए कैप्टन रामभाऊ पटेल हवलदार, भंवर चौधरी, सैनिक पंकज जायसवाल, सुनील, राहुल, आयुष, रविन्द्र गब्बर, बन्टी, गोपाल, सुरेन्द्र, रूपाली, मोनिका आदि का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर हिन्द फौज सीनियर सैनिक अजय दायमा, सुरेन्द्र शुक्ला, ललित द्विवेदी, अश्विन पेंगनिस, अमित ओझा, मनोज पटेल, चन्द्रशेखर तिवारी, मनप्रित, संदीप वर्मा, अरूण शर्मा, ताषिन शेख, आरती दायमा, राधा शुक्ला, श्री प्रजापति, स्वेता प्रजापति, रानू राजपूत, शीतल वर्मा, राखी उपस्थित थे। इस दौरान ईशानी शर्मा, आनन्दा शर्मा, घरहिन शर्मा ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ देश सेवा में समर्पित अमर जवानों को याद किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay