अमलतास हॉस्पिटल में माननीय विधायक मनोज चौधरी ने किया ध्वजारोहण

कोरोना काल मे निरंतर मरीजो की सेवा करने वाले अमलतास हॉस्पिटल के कार्यो की माननीय विधायक मनोज चौधरी ने सराहना की व संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया, चैयरमेन मयंकराज सिंह भदौरिया को सेवा के इस कार्य के लिए बधाई दी गई। अमलतास हॉस्पिटल में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर कोरोना योध्दाओ का सम्मान। देश आजादी के 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमलतास हॉस्पिटल में भी आजादी का पर्व मनाया गया।

हॉस्पीटल प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमलतास हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही बांगर के शहीद रामचन्द्र ऐरवाल के माता-पिता का सम्मान भी किया गया। वहीं कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किये गए कार्यों के लिए कोरोना योध्दाओं का सम्मान भी किया गया। संस्थापक सुरेशसिंह भदौरिया तथा चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने समस्त देशवासियों को 15 अगस्त की बधाई दी । 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि कोरोना में कई लोगों ने अपने परिवारजनों को खोया है। ऐसी स्थिति में अमलतास हॉस्पिटल के स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों ने भगवान का रुप लेकर कई लोगों की जान बचाई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन समस्त कोरोनायोध्दाओं को नमन करता हूं जिन्होने इस भयानक काल में कार्य करते हुए अपने प्राणों की चिंता नहीं की। साथ ही देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रध्दांजली भी देता हूं।इस अवसर पर संस्था के डीन डॉ.शरद चंद्र वानखेड़े, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.प्रशांत सर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगत रावत,मुख्य प्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay