कोरोना काल मे बेटी बनी सहारा, सेन समाज ने किया सम्मान

देवास। मालवी सेन समाज ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 75वां स्वतंत्रता दिवस महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा संगठन जिलाध्यक्ष जितु चौहान ने बताया की मालवी सेन समाज ट्रस्ट परिसर में सर्वप्रथम भारत माता एवं सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों ने बेटियों के साथ झंडावंदन कर राष्ट्रगान किया।

इस उपलक्ष्य में समाज की बेटी जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता की अथक सेवा की, खेल के क्षेत्र में देवास और समाज का नाम रोशन किया उन बेटियों का समाज द्वारा सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मालवी सेन समाज ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक चौहान, पूर्व मंत्री योगेंद्र भारती, अशोक वर्मा, जगदीश सेन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, रामेश्वर नागेश, महेश बोड़ाने, सचिव कचरूलाल वर्मा, विश्वदेव शर्मा, रामेश्वर नागेश, राजेन्द्र राठौर, राधेश्याम नागेश, जगदीश नागेश, दिलीप राठौर, रामनारायण चौहान, राकेश वर्मा, मनोज वर्मा, दुर्गालाल वर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष शुशीला राठौर, बेबीलता चौहान आदि उपस्थित थे। 

Post Author: Vijendra Upadhyay