देवास, 19 अगस्त 2021/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा देवास वृद्धाश्रम बसेरा में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य की जॉच व उपचार किया जाता है।
आर.एम.ओ. डॉ एम.एस गोसर ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास के चिकित्सक डॉ. बी. आर. शुक्ला एवं स्टाफ द्वारा देवास वृद्धाश्रम बसेरा मे वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेष शिविर के माध्यम से वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी एन.पी.एच.सी.ई. डॉ. बी. आर. शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य कि जॉच की गई इसमे ब्लड-प्रेशर, सर्दी-जुखाम और अन्य शारीरिक समस्याओ का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार कर दवाईया दी गयी। जिन वृद्धजनों को अन्य जॉच व उपचार की जरूरत है, उनके केयर टेकर को सलाह दी गई कि जिला चिकित्सालय मे आवश्यक जॉच की जाकर उचित उपचार दिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे।

