जिले के 311 वैक्सीनेशन सेंटर ओपन 93500 वैक्सीन लगाई जाएगी
देवास 23 अगस्त 2021/ राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में आगामी 25 व 26 अगस्त को कोविड-19 वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में देवास जिले के 311 वैक्सीनेशन सेंटर पर 93500 वैक्सीन लगाई जाएगी। देवास शहर के 16 वैक्सीनेशन सेंटर पर 6,500 वैक्सीन लगाई जाएगी।
कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने जिले के निवासियों से अपील करते हुये कहा है कि 25 एवं 26 अगस्त को कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाना हैं। इस महाअभियान में स्वयं एवं अपने पड़ोसियों को कोरोना टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचा कर टीका लगवायें। यह टीका कोरोना से बचाव का कबच है। इसे सभी लोग लगवायें। उन्होंने अपील करते हुये यह भी कहॉ है कि इस महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक टीका लगवायें। जिससे कोरोना की महामारी को हराया जा सकें।

