28 अगस्त से आयोजित वर्णागम शिविर के समापन पर चित्रकला प्रदर्शनी लगाई

देवास।कालिदास संस्कृत अकादमी मप्र संस्कृति परिषद उज्जैन द्वारा नगर पालिक निगम, देवास कला वीथिका एवं अभिरुचि ललित कला अकादमी के सहयोग से 28 अगस्त से आयोजित महाकवि कालिदास के ऋतुसंहार पर केंद्रित चुनार शैली पर आधारित वर्णागम शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर विक्रम सभा एवं कला भवन जवाहर चौक में  चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई।

शुभारंभ विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान, वरिष्ठ साहित्यकार जीवन सिंह ठाकुर, कालिदास अकादमी के प्रभारी निदेशक संतोष पंड्या द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ चित्रकार हुसैन शेख ने की। अकादमी की उपनिदेशक डॉ योगेश्वरी फिरोजिया ने बताया ऋतुसंहार पर आधारित चुनार शैली मैं ओमप्रकाश सोनी, उदयपुर, राजेश सोनी बिजोलिया, शरद सोनी भीलवाड़ा, मनदीप शर्मा उदयपुर, शरद भारती उदयपुर, संजीव शर्मा जयपुर, प्रमोद सोनी कोटा द्वारा सात दिवसीय शिविर में बनाये गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर शुक्ला, निगमायुक्त चौहान, पूर्व महापौर शर्मा,सहित उपस्थित साहित्यकारों चित्रकारों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर चित्रकारों की सराहना की गई। इस दौरान  वरिष्ठ शास्त्रीय गायन कलाकार भुवनेश कोमकलीव साथियों द्वारा संगीत का आयोजन भी किया गया था।

इस अवसर पर आर पी शर्मा, अक्षय अमेय आमेरिया,श्रीकृष्ण जोशी, जगदीश नागर, जयेश त्रिवेदी, अनिल बरोड़ उज्जैन,कैलाश सोनी, राइस खान, राजेश परमार, महेश सोनी, प्रोफेसर प्रतिभा सोनी, जमनालाल, वकार, रतन,आनंद परमार ,कविता,आमेल, शादाब खान, अर्जुन सोलंकी,लक्की सहित कई कला प्रेमी उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay