देवास। नागदा तंबोली चौक स्थित गणेश मंदिर पर मोदी नवयुवक मंडल द्वारा दस दिवसीय गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को श्री गणेश की महाआरती के साथ महोत्सव की पूर्णाहुति हुई। धर्मेन्द्र मोदी ने बताया कि अनंत चौदस के अवसर पर तंबोली चौक स्थित श्री गणेश मंदिर नागदा नगर के प्रमुख मार्गो से भव्य चल समारोह प्रतिवर्ष अनुसार निकाला गया। जगह-जगह पर चल समारोह का स्वागत कर प्रसादी का वितरण किया गया। जुलूस में मोदी व्यायामशाला के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। चल समारोह गणेश मंदिर तंबोली चौक से प्रारंभ होकर नागदा के प्रमुख मार्गो से होते हुए पनवाड़ी तालाब पर पहुंचकर श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन के रूप में समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
Related Posts '
08 AUG
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी बनी ओवरऑल चैम्पियन, जीते 13 पदक
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया...
05 AUG
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा प्रहार
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा...
29 JUL
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान एवं कृतज्ञता
सेंट्रल इंडिया एकेडमी में विद्यार्थियों ने...
29 JUL
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा...

