18 वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्ट टेनिस चेम्पियनशिप का समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

देवास।  पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर एवं तुकोजीराव पवार स्पोर्टस कॉम्पलेक्स इंडस्ट्रीयल पार्क देवास में  26 से 30 सितम्बर 2021 तक सम्पन्न हुई 18 वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्ट टेनिस (महिला/पुरूष) चेम्पियनशिप के समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महेन्द्रसिंह सोलंकी सांसद , अध्यक्षता मनोज चौधरी विधायक हाटपिपल्या ने की। विशेष अतिथि नरेन्द्रसिंह राजपूत, राजीव खण्डेलवाल जिलाध्यक्ष भाजपा देवास, रायसिंह सेंधव, पूर्व अध्यक्ष म.प्र.पा.पु.नि., निपुण अग्रवाल डायरेक्टर पाथ फाउण्डेशन तथा जे. के. खुरादरा महासचिव एमेच्योर सॉफ्टटेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी थे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत राजेश यादव, श्रीकांत उपाध्याय, सुदेश सांगते,, प्रवीण सांगते, गौरव कदम, मनीष जायसवाल, विपुल चौहान, कमल ठाकुर आदि ने किया।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न खेल संगठनों के  हेमंत सुवीर खेल अधिकारी,सलीम शेख, संग्रामसिंह साठे, विजय वर्मा,अनिल श्रीवास्तव, निसार खान महेश सोनी आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश यादव ने दिया एवं चेम्पियनशिप संबंधी जानकारी विश्वाअमित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने दी। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल शरीर को हृष्ट-पुष्ट बनाकर मन को शांति प्रदान करता है। खेलो में अपने-अपने तरीके की एक अलग विशेषता होती है। खेल तनाव से मुक्ति दिलाने की एक रामबाण औषधी है। कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे कहा कि खेलो में आने वाली हर कठिनाई का डटकर सामना करता है एवं वही खिलाडी सफल होता है जो लक्ष्य का निर्धारण कर उसपर अडिग रहता है। आयोजन समिति द्वारा ऑफिशियल्स, विभिन्न राज्यों के सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव, फिजियोथेरेपिस्ट टीम एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरूस्कार प्राप्त खिलाडियों को आकर्षक ट्राफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा चेम्पियनशिप के समापन की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन डी डी स्पोर्ट्स के कॉमेंटेटर प्रशान्त सिंह सेंगर ने किया एवं आभार पायोनियर स्कूल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रिद्धिमा शर्मा ने माना।


  चैंपियनशिप के अंतिम परिणाम इस प्रकार है –
टीम इवेंट्स पुरूष – स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश, रजत पदक गुजरात, कांस्य पदक दिल्ली एवं पंजाब
सिंगल्स पुरूष – स्वर्ण पदक जय मीणा मध्यप्रदेश, रजत पदक जीतेन्द्र महलदा दिल्ली, कांस्य पदक आदित्य दुबे मध्यप्रदेशएवं उत्तम फोगाट हरियाणा,
डबल्स पुरूष – स्वर्ण पदक जय मीणा एवं आदित्य दुबे मध्यप्रदेश, रजत पदक अभिषेक परिहार, यशपाल सिंह पवार मध्यप्रदेश, कांस्य पदक अनिकेत पटेल, अजय सोढतार गुजरात एवं रोहित धीमन,सहज पुंज चंडीगढ
टीम इवेंट्स महिला – स्वर्ण पदक दिल्ली, रजत पदक मध्यप्रदेश, कांस्य पदक ,हरियाणा व केरल
सिंगल्स पुरूष-स्वर्ण पदक जय मीणा मध्यप्रदेश, रजत पदक जीतेन्द्र दिल्ली, कांस्य पदक आदित्य दुबे मध्यप्रदेश व उत्तम फोगाट हरियाणा
महिला सिंगल्स – आध्या तिवारी मध्यप्रदेश, रजत पदक रागाश्री तमिलनाडु, कांस्य पदक थिरुमंगें तमिलनाडु, तुषिता सिंह मध्यप्रदेश
डबल्स पुरूष-स्वर्ण पदक जय मीणा आदित्य दुबे मध्यप्रदेश, अभिषेक परिहार यशपाल सिंह पवार मध्यप्रदेश ,कांस्य पदक अनिकेत पटेल अजय सोथर गुजरात व रोहित धीमन चंडीगढ़
महिला डबल्स- स्वर्ण पदक थिरुमंगें रागाश्री तमिलनाडु, रजत पदक आद्या तिवारी तुषिता सिंह मध्यप्रदेश, कांस्य पदक मुस्कान यादव, तनुश्री पाण्डे यु पी, अनुषा व यस्वि आंध्रप्रदेश
मिक्स डबल्स-  स्वर्ण पदक जय मीणा आद्या तिवारी मध्यप्रदेश,रजत पदक अनिकेत पटेल निष्ठा त्रिवेदी गुजरात, कांस्य पदक योगेश चौधरी तुषिता सिंह मध्यप्रदेश, करनन रागाश्री तमिलनाडु। मध्यप्रदेश पुरूष टीम के कोच सुदेश सांगते, मैनेजर प्रीति पवार। मध्यप्रदेश महिला टीम के कोच गौरव कदम मैनेजर कमल ठाकुर थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay