कलचुरि युवा संगठन द्वारा मनाई गई सहस्त्रार्जुन की जयंती

देवास। कलचुरि युवा संगठन द्वारा कार्तवीर्य श्री सहस्त्रबाहु भगवान का जन्मोत्सव गरिमामय कार्यक्रम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान का पूजन किया गया और उसके बाद कोरोना काल में दिवंगत हुए समाजजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। साथ ही समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नितेश जायसवाल व नीलम जायसवाल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया। सुरेश जायसवाल ने भगवान सहस्त्रार्जुन का जीवन परिचय करवाया। समाज संरक्षक सत्यनारायण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में समाज को एकता के सूत्र में पिरोने बारे में कहा। अतिथियों के रूप में अरविंद चौकसे, उमेश शिवहरे, मनोज राय व लता जायसवाल मंच पर उपस्थित थे। युवाओं का मार्गदर्शन श्रवण जायसवाल द्वारा दिया। आभार सचिन जायसवाल ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay