देवास। द हिमालय एकेडमी, देवास के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी मयंक पिता मोहन सिंह कर्मा ने मन्दसौर में आयोजित संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटर हॉकी फीडर सेन्टर प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट का खिताब जीता। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए संचालनालय द्वारा प्रदेश में स्थापित हॉकी फीडर सेन्टरों के लिए बालक – बालिका इंटर हॉकी फीडर सेन्टर प्रतियोगिता मन्दसौर में आयोजित की गई थी। उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बालक – बालिका दोनों वर्ग में देवास जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मयंक कर्मा सहित चयनित खिलाड़ी संभाग की टीम में सहभागिता कर राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट का खिताब जीतने पर मयंक कर्मा को विद्यालय प्रबंधन द्वारा बधाईयाँ प्रेषित की गई।
Related Posts '
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...
08 AUG
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी बनी ओवरऑल चैम्पियन, जीते 13 पदक
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया...

