देवास/ कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक गायत्रीराजे जी पंवार (देवास), आशीष जी शर्मा (खातेगांव), मनोज चौधरी (हाटपिपल्या) एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यसमिति के प्रारम्भ में जिला महामंत्री राजेश यादव ने एक शौक प्रस्ताव के माध्यम से जिले में विगत दिनों दिवंगत हुवे वरिष्ठ नागरिकों, नेताओ को श्रद्धांजलि दी। ततपश्चात जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने स्वागत भाषण देते हुवे भाजपा जिला देवास द्वारा विगत दिनों में आयोजित किये गए कार्यक्रमो का वृत्त रखा साथ ही आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी भी दी।
सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुवे कहा कि भाजपा संगठन द्वारा स्व कुशाभाऊ जी ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत मनाए जा रहे संगठन पर्व में प्रत्येक मण्डल स्वावलम्बी,ग्राम केंद्र/नगर केंद्र सक्षम और बूथ केंद्र सक्रिय बने इस हेतु हम सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रयास करे। कार्यसमिति बैठक को देवास विधायक गायत्रीराजे जी पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपिपल्या विधायक मनोज जी चौधरी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा ने रखा,जिसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष गौतमसिंह राजपूत ने किया, कार्यसमिति बैठक का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र चौधरी ने और आभार वर्ग प्रभारी ललित गुर्जर ने किया। कार्यसमिति बैठक के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ हुआ जिसमें प्रथम सत्र में “भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य” विषय पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने मार्गदर्शन किया। द्वितीय सत्र में “भारत की मुख्य विचारधारा,हमारी विचारधारा” विषय पर मप्र प्रशिक्षण प्रभारी विजय जी दुबे ने सम्बोधित किया।


