कार्यवाही में जप्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग 6 लाख 15 हजार रुपये
देवास 11 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने व्रत बागली ब के मदिरा विक्रय तथा हाथभट्टी मदिरा निर्माण के ठिकानों पर कार्यवाही गई। जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 75 लीटर हाथभट्टी बरामद की गई एवं 12000 किलो महुआ लहान बरामद कर मौके पर विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में जप्त मादक पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग 6 लाख 15 हजार रुपये है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार ,डीपी सिंह ,राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा ,विजय कुचेरिया तथा दिनेश भार्गव तथा आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आरक्षक अरविंद जिनवाल गोविंद, राजेश जोशी ,नितिन सोनी, अशोकसेन , गोविंद ,संगीता , आशीष गुप्ता सनत ओझा, दीपक तथा चौकी प्रभारी नेवरी मीणा तथा थाने का बल सम्मिलित था। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।