देवास। शहर की सामाजिक संस्था एक्ट-ईव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को शंकरगढ़ गौशाला में गौवंश के लिए अपनी सामाजिक भागीदारी के तहत चार टन भूसा आहार की व्यवस्था की। संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा एवं सचिव किशोर असनानी ने बताया कि गौशाला में गोवंश के लिए आहार की मांग सामने आने पर संस्था द्वारा अपने सहयोगी सदस्य समीर बापट एवं केवी राव के सौजन्य से चार टन भूसे की व्यवस्था गौशाला में की गई।
संस्था अभिरंग के बसंत वर्मा तथा ललित अयाचित ने कहा कि पिछले दिनों यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार एवं आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने अन्य संस्थाओं की सहभागिता के लिए निर्देशित किया था। इसी कड़ी में एक्ट-ईव फाउण्डेशन ने गौशाला में संस्था की जरूरत को ध्यान में रखकर भूसे की व्यवस्था की गई। वर्मा ने शहर की अन्य संस्थाओं से भी अपील की है कि वे गौवंश सेवा में अपना योगदान दे। कार्यक्रम में योगेन्द्र सिंह चावड़ा, समीर बापट, आलोक वर्मा सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

