रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब देवास की संयुक्त पहल

  • गरीब बेसहारा लोगों को किया कंबलों का वितरण


देवास। रोटरी क्लब देवास एवं इनरव्हील क्लब देवास के संयुक्त तत्वाधान में देर रात को कंबल वितरण का उपक्रम संपन्न हुआ। 10 दिसंबर को रोटेरियन राधिका इंगळे के पती गोविंद इंगळे के 81 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर परिवार द्वारा 81 गरीब बेसहारा बेघर लोगों को जो शीत प्रकोप के चलते बस स्टॉप, फुट पाथ , रैन बसेरा परिसर और छायादार पेड के नीचे सो रहे थे को कंबल वितरित किए गये। साथ ही अगले दिन शनि मंदिर चौक पर भी कंबल वितरित किए गये।

इस अवसर पर रोटरी क्लब 3040 के असिस्टंट गवर्नर डॉ. सुरेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष  हेमंत वर्मा, डॉ.नवीन कानूनगो, स्वप्निल वर्मा , रोटेरियन जायसवाल, इनरव्हील क्लब देवास की अध्यक्ष रोटेरियन मीना वर्मा, प्रज्ञा कानूनगो, पुष्पा शर्मा , गोविंद इंगळे की पुत्री गीता ठाकुर, नवासा आदित्य ठाकुर, वर्मा की पुत्री हिमांशी वर्मा के अलावा अन्य परिजन उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay