इनरव्हील क्लब देवास शक्ति द्वारा दृष्टिहीन कन्या माधमिक विद्यालय में फल वितरण किया

देवास। इनरव्हील क्लब देवास शक्ति द्वारा आनंद नगर स्थित दृष्टिहीन कन्या माधमिक विद्यालय में फल वितरण किया गया । क्लब अध्यक्षा सोनम सलूजा ने बताया कि सेवा कार्य करने के उद्देश्य को लेकर नये क्लब का गठन किया गया है, उसी के चलते दृष्टिहीन कन्या माध्यमिक विद्यालय में फल वितरण किया गया जिसकी स्थापना 1995 में की गई थी । वहाँ लगभग 70-80 बच्चियाँ रहकर अपना भविष्य बना रही है।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि एवं कम्प्यूटर टाइपिंग का उधारण पेश किया गया। यहां बच्चों के लिए हर मुतभूल सुविधा उपलब्ध है तथा नेहा वर्मा वहाँ बच्चों की देख रेख में अपनी सेवा देती है। आगामी समय में कई सेवा प्रकल्प क्लब सदस्याओ के साथ मिलकर किये जायेंगे । कार्यक्रम में क्लब की सचिव शीतल राठोर, राधिका वर्मा, अपूर्वा काटे एवं अन्य सदस्य उपस्थित रही ।

Post Author: Vijendra Upadhyay