देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी अपने प्रवास के दौरान आज अचानक ग्राम भीमसी के शासकीय प्राथिमक स्कूल पहुँचे व स्कूल के नन्हें – मुन्ने बच्चों के बीच मे बैठकर उनसे खूब बातें की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्वच्छता – स्वास्थ्य और अपने धार्मिक संस्कारों से जुड़ी बातें की। बच्चे समाज के प्रति अपना दायित्व समझने लगे और वह बड़े होकर एक जिम्मेदार नागरिक बने इसके लिए सांसद सोलंकी ने उनसे घर, स्कूल व अपने आसपास की साफ – सफाई को लेकर उनसे बातें की व सफाई का महत्व समझाया। यहीं नहीं उन्होंने टीवी के माध्यम से देखें जाने वाले धार्मिक सीरियल को लेकर भी बच्चों से सवाल किए। जिनका हस्ते खेलतें बच्चों ने बारी बारी जवाब दिया। इस दौरान सभी बच्चें सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से काफी घुल मिल गए और उनसे खूब बातें की। उन्होंने सभी बच्चों को उपहार स्वरूप बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।
Related Posts '
27 APR
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान ठहराने पर कार्रवाई
होटल गुलमोहर संचालक गिरफ्तार, बिना आईडी मेहमान...
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...

