देवास। पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ देवास के क्षेत्रीय सचिव भगवान स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि 02 जनवरी को राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास एवं म.प्र. कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में प. क्षे. बिजली कर्मचारी महासंघ देवास का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जिला तथा संभाग की नवीन कार्यकारिणी का गठन का कार्यक्रम सृष्टी क्लब देवास में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित उपस्थित थे। उन्होने संघ के 75 वां स्वराज प्राप्त वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्षा खानविलकर ने किया अन्य अतिथिगणों में अशोक कुमार राठौर महामंत्री प.क्षे. महासंघ, एल.एन. यादव , विष्णु वर्मा, दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, धर्मेन्द्रसिंह बैस, गणेश पटेल, हरिश ठोमरे , पवन प्रजापति, अनिल सिकरवार पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, राजेश पटेल आदि उपस्थित थे। वृत्त के जिला निर्वाचन एवं उपसंभाग निर्वाचन हेतु प्रदेश महामंत्री पाण्डेय द्वारा पहले पूर्व के अध्यक्ष वीरेन्द्र बुन्देला द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया एवं अशोक कुमार राठौर महामंत्री प.क्षे. महासंघ को निर्वाचन हेतु मनोनीत किया गया उन्होने पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष एस. पीरिया स्वामी, क्षेत्रीय सचिव भगवान स्वरूप श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारी शहर संभाग के अध्यक्ष निलेश पाण्डेय, सचिव कैलाश चौधरी, संचा/संधा संभाग देवास के अध्यक्ष भारतसिंह पिछोलिया, सचिव प्रकाश चैरसिया, सोनकच्छ संभाग के अध्यक्ष सुमित रेकवार, सचिव लखन चौहान, कन्नौद संभाग के अध्यक्ष प्रदीप मालवीय, सचिव रेवाराम पवार, बागली संभाग के अध्यक्ष रघुवीर मीणा, सचिव लोकेश जोशी। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चौरसिया ने किया । कार्यक्रम में निष्कर्ष निवारिया प्रांतीय कार्यालय मंत्री, राजेश पटेल कार्यकारी अध्यक्ष, राकेश देवड़े मीडिया प्रभारी, नीरज प्रजापति, नितिन अग्रवाल, गौरव श्रीवास, मुकेश परमार, सुबोध गंगराडे, महेश शर्मा, महेश जमोडिया, स्वतंत्र ठाकुर, सुनिल प्रजापति, विनोद बिलावकिया, रामकिशोर वार्टी, संदीप सुनानिया, रामदेव जाट, वासुदेव डोंगरे, महिला प्रतिनिधि में ललिता देशमुख, सरिता सिसौदिया, साक्षी शिंदे आदि उपस्थित थे।


