देवास 03 जनवरी 2022/ प्रदेश सहित देवास जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक, बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चें उत्साह से वैक्सीन लगवा रहे है। वैक्सीन लगवाने के बाद वह सेल्फी भी ले रहे है तथा जिले के सभी नागरिकों से कोविड-19 वैक्सीन लगाने, शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने और मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी कर रहे है। जिले में 15 से 18 साल की उम्र के लगभग 75 हजार बच्चे है, जिन्हें वैक्सीन लगाई जायेगी।


