कन्नौद एसडीएम श्रीमती प्रिया वर्मा ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

देवास, 04 दिसम्बर 2022/ कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एसडीएम कन्नौद श्रीमती प्रिया वर्मा ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

     एसडीएम कन्नौद ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल अस्पताल में व्यवस्था देखी। इसके पश्चात ऑक्सीजन सिलेंडर सेंट्रल लाइन की पूरी प्रकिया को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने स्टोर रूम में दवाईयों के स्टॉक का निरीक्षण किया और कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का स्टॉक रखें। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

Post Author: Vijendra Upadhyay