देवास जिले में एक सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त

देवास जिले में प्राप्‍त 1057 सैम्पल की रिपोर्ट में 1056 सैम्‍पल की नेगेटिव

———–

जिले में दो कारोना संक्रमित एक्टिव मरीज

————-

     देवास 04 जनवरी 2022/ जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर से जारी किये गये सभी दिशा-निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए रक्षा कवच वैक्सीन लगाने का कार्य सतत जारी हैं। जिले में सोमवार को एक सैम्‍पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्‍त हुई है। जिले में प्राप्त 1057 सैम्पल की रिपोर्ट में 1056 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले मे कारोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्‍या 02 है।  जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक 04 लाख 10 हजार 784 सैंपल लिए गए, जिनमें अब तक लैब से 04 लाख 10 हजार 008 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 03 लाख 93 हजार 815 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 7725 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 99.31 प्रतिशत है।

Post Author: Vijendra Upadhyay