योग के साथ विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास की भी कार्यशाला

देवास । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय देश के छात्रों को शिक्षा के साथ ही देश की संस्कृति को बनाए रखने के साथ राष्ट्रीयता, सहकारिता, जिम्मेदारी, ईमानदारी, बहादुरी को अपने जीवन में नियमित करने का मूल मंत्र देता हुआ सफलता की ओर अग्रसर है, इसी कड़ी में देशभर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र इन दिनों भारत के तमाम राज्यों के जिलों में इन्टर्नशिप के लिए शक्तिपीठ एवं प्रज्ञापीठ पर आए हुए हैं जिन का मुख्य उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग, स्वच्छता अभियान, दैनिक दिनचर्या नियमित करने एवं पौधारोपण हेतु प्रेरित करना तथा गायत्री महायज्ञ के माध्यम से लोगों की बुराइयों को छुड़ाना हैं।

गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ देवास पर भी देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा शीतल ढालसे अपनी इंटर्नशिप के माध्यम से निरंतर स्कूलों में व्यक्तित्व विकास एवं योग की विधा सिखा रही है। गायत्री शक्तिपीठ के पास ही स्थित केरला पब्लिक स्कूल, हिमालय एकेडमी एवं ओशन इंटर नेशनल स्कूल में योग के  कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किए जिसमें छात्रों ने बड़ी उमंग ओर उत्साह के साथ योग की विधा सीखी एवं प्रतिदिन योग नियमित करने के लिए संकल्पित हुए। केरला पब्लिक स्कूल के संचालक कविन्द्र सुनहरिया ने योग की कक्षा को सराहा एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा शीतल ढालसे के लिए आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । वही हिमालय एकेडमी में भी योग की कार्य शाला संपन्न हुई जिसमें गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रमेशचंद्र मोदी उपस्थित थे ।

हिमाचल अकेडमी स्कूल में कार्यशाला के दौरान  संचालक सुरेंद्र राठौर ने अतिथि के रूप मे आई देव संस्कृति की छात्रा शीतल ढालसे एवं युवा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रमोद निहाले को मंगल तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। अंत मे छात्रा को स्कूल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं इस प्रकार के आयोजन को निरंतर स्कूल व कालेजों मे करने की अपील की  द्य स्कूल के कई शिक्षक सहित आदर्श पटेल, प्रवीण अम्बेकर, उमाशंकर चौधरी, परमानन्द राठौर एवं विद्यार्थी  शामिल हुए। हिमालय अकेडमी में कार्यक्रम का संचालक सुरेंद्र राठौर ने किया एवं आभार हर्षलता शर्मा ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay