प्रिकॉशन डोज के लिए कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
————-
जिले में 60+ व्यक्ति और फ्रंटलाइन वर्कर्स प्रिकॉशन डोज लगवाये – कलेक्टर शुक्ला
————
देवास 10 जनवरी 2022/ जिले में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में निरंतर कोविड-19 टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सहित देवास जिले में बूस्टर डोज (प्रिकॉशन डोज) लगाने के का कार्य आज 10 जनवरी से शुरू हो गया है। जिले में हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। प्रिकॉशन डोज के लिए कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।
जिले में जिन सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज लगवाना है, वो सीधे टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगावा सकते है। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज में वही वैक्सीन लगाई जायेगी, जो पहले लगाई गई थी। जिन नागरिकों को पहले कोवैक्सिन लगी है, उन्हें कोवैक्सिन लगाई जाएगी, जिन्हें कोविशील्ड लगवाई है, उन्हें कोविशील्ड ही लगाई जाएगी।
कलेक्टर शुक्ला सभी जिलेवासियों से अपील की है कि जिले के सभी नागरिक वैक्सीन अनिवार्य लगवाये। जिले में 60+ व्यक्ति और फ्रंटलाइन वर्कर्स प्रिकॉशन डोज लगवाये। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिले के नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

