स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कार्य कर जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें – कलेक्टर श्री शुक्ला
————-
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करें
————–
देवास 13 जनवरी 2022/ कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण भविष्य खोब्रागडे, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने निर्देश दिये कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कार्य कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारी जानकारी शीघ्र पोर्टल पर अपलोड कर जिला मुख्यालय को सूचित करें। इसके अनुसार ही जिले की ग्रेडिंग राष्ट्रीय स्तर पर होगी। जिले के सभी निकाय भारत सरकार के मूल्यांकन पोर्टल में समय-समय पर किये गये कार्य की जानकारी अपलोड करें, इसके आधार पर ही जिले की रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। स्वच्छता रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारी कार्य करें।
कलेक्टर शुक्ला ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में दिये गये निर्देशो का पालन करें। सुखा कचरा, गीला कचरा और अन्य कचरा डोर-टू-डोर जाकर संग्रहित करें। कचरा इक्ट्ठा करने वाली वाहन में जीपीएस लगाये, कचरा इक्ट्ठा करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट और हेण्ड ग्लब्ज दिये जाये। कलेक्टर शुक्ला ने सभी एसडीएम को संबंधित अनुभाग की नगर पालिका और नगर परिसदों के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। सभी एसडीएम संबंधित अनुभाग में चल रहे, स्वच्छता कार्य की प्रगति की साप्ताहिक बैठक लेकर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजेंगे।
कलेक्टर शुक्ला ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आप सभी अपने कार्य का स्वमूल्यांकन करें और रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय भेजे। सभी अधिकारी बेहतर ग्रेडिंग के लिए कार्य करें।
कलेक्टर शुक्ला ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतों के निराकरण के अभियान चलाकर करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें तथा शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से मिलकर संतुष्टी पूर्वक शिकायतों का निराकरण शीघ्र करें।
कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने निर्देश दिये कि जिले के नागरिकों को पोलिथिन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करें। नागरिकों को जागरूक करें की घर में गीले कचरे और सुखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखें। बैठक में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने निर्देश दिये कि दिवारों पर पेंटिंग बनाये, सड़क पर झाडू लगाने के बाद चूने से मार्किंग करें। सड़क किनारें पेड़-पौधे लगाकर हरियाली करें। चकरा को 12 घण्डे में ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में डम्प करें। कचरा के रिसायकल के लिए कम्पनियों से अनुबंध कर कचरे के रिसायकल से आय बढाई जा सकती है। जो कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे है उनका सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करें। समय-समय पर नवाचार भी करें। स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में शामिल कर जन भागीदारी बढाये।

