अमानक पॉलिथीन पाई जाने पर व्यवसायको पर की गई चालानी कार्यवाही

देवास/  नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर के द्वारा अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यवसाईयो पर निगम की टीम के साथ पंचनामा व चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत तहसील चौराह पर स्थित श्रीकृष्णा मिल्क र्पाइंट से लगभग 40 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर पंचनामा बनाया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा तहसील चौराहा से नावेल्टी चौराहा तथा सैफी मार्ग पर विभिन्न व्यवसाईयो से सर्च अभियान के तहत लगभग 20 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर  निगम स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, ओमप्रकाश पथरोड के द्वारा रूपये 4 हजार 6 सौ 50 की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही मक्सी रोड पर बिना लायसेंस दवाई विक्रेता पर भी स्वास्थ्य निरीक्षक श्री पथरोड द्वारा रूपये 1500 की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त ने शहर के व्यसाईयो से अपील की है कि वे अमानक पॉलिथीन का उपयोग नही करें तथा कपडे व जूट से बनी थेली का उपयोग करे एवं आने वाले ग्राहको को भी कपडे की थेली लाने हेतु प्रेरित करें।

Post Author: Vijendra Upadhyay