देवास में कोरोना का बढ़ता प्रकोप, जनता बनी हुई है लापरवाह

  • देवास में 34 नए मरीज एक ही दिन में

देवास/ देश में तीसरी लहर में कोरोना ने फिर से अपने पैर पसार लिए है, कोरोना पिछले 15 दिनों में कई गुना बढ़ गया है। कोरोना के नए रूप ओमीक्रॉन, डेल्टाक्रॉन भी देखने को मिल रहे है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल में भी यही तेजी से फेल रहा है, सभंवत देवास में इसका असर पड़ना भी स्वाभविक है। लेकिन देवास में इस विषय को लेकर सभी लापरवाह दिख रहे है। ऐसा लगता है की दूसरी लहर का कहर सब भूल गए है। शायद ही कोई ऐसा परिवार था जो उस समय पीढ़ित नहीं था।


देवास में कल 16 जनवरी को 34 नए मरीज मिले है, जो की चिंता का विषय है। कई लोगो की माने तो वह खुद से एक्सपर्ट बने हुए है। लोगो को यह लहर घातक नहीं लग रही है। कई लोग कोरोना को लेकर सलाहकार बने हुए है। लेकिन समय का कुछ नहीं कह सकते है। वायरस भी समय अनुसार अपना रूप बदलता है। वैसे सभी चाहते है की वायरस इस बार ज्यादा घातक न हो, लेकिन फिर भी सतर्क और सावधान रहना भी जरूरी है।

Post Author: Vijendra Upadhyay