सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित करने पर कलेक्टर शुक्ला को प्रदान किया शील्ड एवं प्रशंसा पत्र

देवास, 19 जनवरी 2022/ सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित 6 लाख 80 हजार रुपए से अधिक धन राशि 8 लाख 31 हजार रुपए एकत्रित किए। सराहनीय कार्य के लिए माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की प्रशंसा की गई। राज्यपाल महोदय द्वारा कलेक्टर शुक्ला को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया है। राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान किए गए शील्ड एवं प्रशंसा पत्र को आज जिला सैनिक कल्याण के संयोजक तुलसीराम जलोदिया ने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी मनजीत सिंह चावला, नगर‍ निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिवानी तरेटिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    जिला सैनिक कल्याण संयोजक तुलसीराम जलोदिया ने बताया कि देश के शहीदों, दिव्यांगी सैनिक, वीरनारियों तथा सैनिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस राशि के माध्यम से उन्हें इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Post Author: Vijendra Upadhyay