मुख्यमंत्री चौहान ने देवास जिले के ग्राम चिडावद में शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुरेश के घर भी पहुंचे मुख्यमंत्री  चौहान 

————-

     देवास, 21 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिडावद में भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्‍य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्‍यमंत्री चौहान ने उचित मूल्‍य दुकान पर राशन वितरण कार्य देखा। मुख्‍यमंत्री चौहान ने हितग्राही को राशन भी वितरीत किया। मुख्‍यमंत्री चौहान ने उचित मूल्‍य दुकान पर राशन लेने आये हितग्राहियों से जानकारी ली कि राशन दुकान समय पर खुलती है या नहीं। सभी को राशन समय पर मिलता है या नहीं। जिस पर हितग्राहियो ने समय पर राशन मिलने की बात कही।

     मुख्यमंत्री चौहान ने जिला फूड अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा से राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली। जिला फूड अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना और मुख्‍यमंत्री अन्‍नपूर्णा योजना में हितग्राहियों को जनवरी और फरवरी दो माह का राशन एक ही बार में दिया जा रहा है।  

     मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिडावद में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुरेश पिता सिद्धनाथ के घर पर गये। हितग्राही से चर्चा की और जानकारी ली कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मिलने में उनको कोई परेशानी तो नहीं हुई। हितग्राही सुरेश ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्‍हें आसानी से मिल गया। योजना का लाभ मिलने पर उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री चौहान को धन्‍यवाद भी दिया।

Post Author: Vijendra Upadhyay