अमलतास हॉस्पिटल में हुआ हृदय का निःशुल्क ऑपरेशन

आयुष्मान योजना के तहत की गई यह बाईपास सर्जरी

अब हार्ट ऑपरेशन हेतु बाहर जाने की जरूरत नहीं अमलतास हॉस्पिटल में ही विश्वस्तरीय एवं आधुनिक कैथ लैब व ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रमेश जैन व डॉ. महेंद्र चौरसिया अपनी सेवाएं रोजाना अमलतास हॉस्पिटल में दे रहे हैं। इसी अंतर्गत हृदय रोग मरीज सौरम बाई उम्र 55 वर्ष निवासी ब्यावरा का भी सफल ऑपरेशन हुआ।ऑपरेशन आयुष्मान भारत के तहत निशुल्क किया गया।

अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंक राज  सिंह भदौरिया ने बताया की उक्त मरीज का ऑपरेशन मेडिकल रूप से जटिल था, क्योंकि मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी। इस तरह के ऑपरेशन में उच्च तकनीक की  मशीन एवं उक्त ऑपरेशन के बाद उच्च तकनीक युक्त गहन चिकित्सा की जरूरत होती है, व उच्चतम कुशल डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ की जरूरत होती है। जो कि अमलतास हॉस्पिटल में उपलब्ध है। साथ ही साथ हॉस्पिटल के चेयरमैन ने सफल ऑपरेशन पर कार्डियक सर्जन डॉ.प्रमेश जैन,मनीष मिश्रा, देवेंद्र सेंधव, हिमालय चौहान, मेघा सोनी,चंद्रिका उन्नी,अनु आनंद,सूजी जॉन, टिम्सी, इरफान शेख,जितेंद्र राजपूत व समस्त स्टाफ को बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay