देवास। स्वराज अमृत महोत्सव के नियमित सूर्य नमस्कार सप्ताह का समापन समारोह 23 जनवरी को कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर पर क्रीड़ा भारती देवास के तत्ववधान में आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न खेल संगठनों के लगभग 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारतमाता की पूजा कि गई। तत्पश्चात धीरज पंवार द्वारा अतिथि परिचय दिया गया। मुख्य अतिथि दिनेश तेजरा देवास विभाग प्रचारक, ओमप्रकाश सिंह जगावत जिला संयोजक अमृत महोत्सव , सुदेश सांगते सह संयोजक अमृत महोत्सव एवं अनिल श्रीवास्तव मंचासीन रहे।
इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिनेश तेजरा द्वारा स्वराज अमृत महोत्सव एवं खेलो के महत्व के साथ ही योग एवं सूर्यनमस्कार के महत्व को बताया गया। फिर सभी उपस्थित खिलाडिय़ों द्वारा 13 सूर्यन मस्कार लगाए गए। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा वंदे मातरम गा कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखते हुए सभी खिलाडिय़ों को मास्क लगाए गए एवं दो खिलाडिय़ों की बीच की दूरी 8 फीट रखी गई। अंत मे जिला संयोजक ओमप्रकाश सिंह जगावत ने स्वराज आन्दोलन में वन्दे मातरम को प्रमुख सूत्र बताया। भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


