देवास। पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में देवास जिला माहेश्वरी महिला संगठन के आतिथ्य में सोनकच्छ के पुष्पगिरी तीर्थ पर आयोजित प्रादेशिक सांस्कृतिक अधिवेशन अरुणिमा 2022 में देवास की होनहार बिटिया वेदिका लाठी 6 वर्ष ने तबला वादन की अभूतपूर्व प्रस्तुति दी। अंशिका परवाल ने केसियो पर महेश वंदना की प्रस्तुति दी एवं दिवा लाठी ने मुखाग्र शिव तांडव स्त्रोत की प्रस्तुति दी। समाज संगठन द्वारा तीनों बालिकाओं का सम्मान किया गया एवं तीनों बालिकाओं का पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बालिकाओं को वाद्य यंत्र की शिक्षा गुरुजी शिरीष चांदोलीकर ने दी। मंचासीन अतिथियों ने तीनों बालिकाओं को आशीर्वाद दिया एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तीनो बालिकाओं ने एवं उनके परिवारजन, इष्ट मित्रो ने माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी महिला संगठन का आभार माना कि उन्होंने इन प्रतिभाओं को सुंदर मंच प्रदान किया।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...

