बैंक नोट प्रेस को मिला आईएसओ 45001-2018

देवास। राष्ट्रीय और प्रादेशिक संरक्षा पुरस्कार हासिल करने के बाद बैंक नोट प्रेस,देवास ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए  व्यावसायिक स्वास्थ्य और संरक्षा से संबन्धित आईएसओ 45001-2018 प्राप्त कर लिया है। विस्तृत जानकारी देते हुए बीएनपी के जन संपर्क अधिकारी संजय भावसार ने बताया कि इस संबंध में प्रतिष्ठित आईएसओ प्रमाणन निकाय द्वारा विगत दिनों मुद्रणालय के सेफ़्टी मेनेजमेंट सिस्टम का  समस्त डॉक्यूमेंट सहित गहन ऑडिट कर संस्थान को प्रमाणित किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह ऑडिट किसी भी संस्थान की  व्यावसायिक स्वास्थ्य और संरक्षा के जोखिमों को कम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीएनपी द्वारा इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर मुख्य महाप्रबंधक राजेश बंसल ने समस्त स्टाफ और सीआईएसएफ को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रमाणन हमारी  गुणवत्तापूर्ण कार्य – शैली के  साथ स्वास्थ्य और संरक्षा प्रबंधन के प्रति हमारी गंभीरता को भी दर्शाता है जिससे किसी भी संस्थान को निरंतर प्रगति प्राप्त होती है। इस प्रमाणन को प्राप्त करने में मुद्रणालय के  नितिन कुमार दास उप महाप्रबंधक(तक.प्रचालन)  और अनुराग वर्मा संरक्षा अधिकारी का सराहनीय योगदान रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay