श्रीराम मंदिर का माडल फोटो भेंटकर शिक्षिका श्रीमती भारती को दी भावभीनी विदाई

देवास। शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लोहारपीपल्या में पदस्थ शिक्षिका उमा भारती विगत दिनों सेवानिवृत्त हुई। उनके सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह गंगानगर स्थित निजी होटल में सम्पन्न हुआ। जलज भारती ने बताया कि शिक्षिका श्रीमती भारती ने 1983 में खातेगांव तहसील में पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात जिले की कई प्राथमिक विद्यालय में सेवाएं देते हुए ग्राम लोहारपीपल्या के प्राथमिक विद्यालय प्राचार्य की सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुई। उन्होंने 39 वर्षो तक ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया। समारोह में विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने श्रीमती भारती के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भावभीनी विदाई दी। श्रीमती भारती को अशोक गुप्ता व स्टॉफ सदस्यों ने अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर का मॉडल चित्र भेंट किया। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, शिप्रा संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, उप प्राचार्य कैलाश सोनी, गिरीश अग्रवाल, टिगरिया गोगा प्राचार्य राकेश चौधरी, सुमित सोण्डे, जनशिक्षक नीतू चौधरी, कमल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में स्टाफ, स्नेहीजन एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे। 

Post Author: Vijendra Upadhyay